जालौन में पृथ्वी दिवस के अवसर पर हुआ बैठक का आयोजन,,इस मुद्दे पर हुई चर्चा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में मंगलवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पृथ्वी पर पर्यावरण संरक्षण और जीवन जीने के अवसर बनाए रखने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पृथ्वी के संरक्षण पर जोर दिया गया।
नगर के मोहल्ला घुआताल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त रामेश्वर दयाल निगम के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पृथ्वी और उसके संरक्षण पर बल दिया गया। इस दौरान रामेश्वर दयाल निगम ने बताया कि पृथ्वी सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी है। जीवन जीने के लिए जिन प्राकृतिक संसाधनों की जरूरत होती है, पृथ्वी वह सब हमें प्रदान करती है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्या सागर मिश्रा ने कहा कि हालांकि वक्त के साथ सभी जरूरी प्राकृतिक संसाधनों का दोहन इस कदर हो रहा है कि समय से पहले की सभी संसाधन खत्म हो सकते हैं। ऐसे में मनुष्य के लिए पृथ्वी पर जीवित रहना मुश्किल हो जाएगा। इसी मुश्किल को हल करने के लिए एवं लोगों को जागरूक करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। जावेद अख्तर ने कहा कि सभी मिलकर एवं जागरूक होकर पृथ्वी संरक्षण की दिशा में कार्य करें। जावेद अख्तर ने पोस्टर के माध्यम से पृथ्वी की अनेक भौगोलिक संरचनाओं एवं उनके महत्व को समझाकर कहा कि बच्चों ही नहीं समाज के लोगों को भी पृथ्वी से प्रदत्त होने वाली चीजों का शुक्रिया कहना चाहिए और पृथ्वी के संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर विनय कुमार, बटुकनाथ शुक्ला, अखिलेश लाक्षाकार, सुरेंद्र कुशवाहा, आशीष सोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment