जालौन के शिशु मंदिर में हुआ मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन,, हुआ इस पखवाड़े का शुभारंभ

Mehndi competition was organized in Shishu Mandir of Jalaun, this fortnight was inaugurated.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने युवा पखवाड़े का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन कराके किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन युवा पखवाड़े के रूप में मनाता है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। परिषद के तत्वावधान में कार्यक्रम संयोजिका आशा प्रजापति के नेतृत्व में नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में युवा पखवाड़े का शुभारंभ छात्राओं के बीच मेंहदी प्रतियोगिता के आयोजन के साथ शुरू हुआ। जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं प्रतिभाग किया किया।

इस दौरान आशा प्रजापति ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उनके बीच प्रतियोगिताओं के आयोजन से उनमें प्रतिस्पर्धा का भाव पैदा होता है और वह अच्छा करने के लिए प्रेरित होते हैं। प्रतियोगिता जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग की छात्राओं के बीच संपन्न हुई। जिसमें निर्णायक मंडल में शामिल शशि अग्रवाल एवं वर्षा प्रजपति ने प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन किया। अकर्षक मेंहदी डिजायन सजाने पर सीनियर वर्ग मोहिनी कुशवाहा पहले, काजल कुशवाहा दूसरे और सौरभी तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में ख़ुशबू ने पहला, आनंदी बाई हर्षे की छात्रा सान्या व काव्या सिंह ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रांत सोशल मीडिया संयोजक सत्यम याज्ञिक, नगर मंत्री स्वयं गोस्वामी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आदित्य हृदय, गोपाल बाथम, शिवम सेंगर, निखिल बाथम, प्रियंका कुशवाहा, प्रीति राठौर, प्रिय राठौर, वैभव गुर्जर, प्रियांशु द्विवेदी, रितिक बाथम, आयुष गुर्जर आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment