भारत विकास परिषद के सदस्यों ने किया खिचडी वितरण का कार्यक्रम,, दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में सोमवार को मकर संक्रांति के पर्व पर भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा खिचड़ी का वितरण किया गया और मकर संक्रांति पर्व की शुभाकामनाएं दी गईं।
खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। सूर्यदेव के राशि परिवर्तन का यह पर्व इसीलिए महत्वपूर्ण हो जाता है। खिचडी पर्व सामाजिक एकता का संदेश भी देता है। इस दौरान संस्था के सदस्यों द्वारा मोहल्ला दलालनपुरा में खिचडी का वितरण किया गया। जिसे मौजूद लोगों ने जमकर चखा। पंडित देवेंद्र दीक्षित ने बताया कि मकर संक्रांति के पर्व पर स्नान-ध्यान के बाद विधिवत सूर्य देव की पूजा की जाती है। सूर्य देव की पूजा करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान मिलता है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, राजीव माहेश्वरी, डॉ. बृजेंद्र दुबे, सुशील कुमार बाजपेई, पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, अरुण पुरवार, अरुणकांत, चंद्रशेखर त्रिपाठी, शैलेंद्र चंसोलिया, डॉ अरविंद खरे, मलखान दोहरे, रामसिया, दिनेश यादव, आरएसएस नगर प्रचारक कार्तिक, नगर कार्यवाह रामेंद्र गुप्ता, रमाकांत पुरवार, सीताराम हूंका, ओंकार निरंजन, शशिकांत वर्मा, दीपक, फहीम आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment