रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन देवनगर चौराहे पर प्रतिमा की स्थापना तो कर दी गई है। हालांकि अभी प्रतिमा का अनावरण नहीं किया गया है। प्रतिमा की स्थापना को लेकर बौद्धिक काउंसिल ग्रुप ने रोष व्यक्त किया है। साथ ही एसडीएम विनय मौर्य को एक ज्ञापन भी दिया है। ज्ञापन के माध्यम से बौद्धिक काउंसिल ग्रुप के अध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा, सचिव केसी पाटकार, शशिकांत, श्रवण कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र राठौर, राहुल, प्रदुम्न दीक्षित, विपिन सोनी, महेंद्र प्रताप सिंह, संजय अवस्थी, भगवती प्रसाद मिश्रा आदि ने एसडीएम को बताया कि नगर की प्रथम महिला शसिका व का्रंतिकारी ताई बाई की प्रतिमा की स्थापना की मांग बौद्धिक काउंसिल ग्रुप के सदस्य व नगरवासी काफी समय से कर रहे हैं। लेकिन सोमवार की देर रात और संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर कुछ लोगों ने जबरन देवनगर चौराहे पर खाली पड़े स्थान पर कोई प्रतिमा जैसी वस्तु रख दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए शासन से भी कोई अनुमति नहीं ली गई है जो कि सरकार द्वारा जारी मूर्ति संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग एसडीएम से की है।





