यूपी से गुजर रही है मानसून की ट्रफ लाइन,
(Bne)
लखनऊ : यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर प्रदेश से होकर मानसून की ट्रफ लाइन गुजर रही है। मतलब हवा में कम दबाव का क्षेत्र उत्पन्न होने से बारिश होती है। इसे ही ट्रफ लाइन कहते हैं। जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि, पूरे सूबे में जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, लखनऊ और उसके आस-पास लगे जिलों में 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक झमाझम बारिश होगी। साथ ही तेज हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली चमकेगी। मतलब साफ है कि, दशहरे में हो सकता है कि रावण बिना जले ही रह जाए। प्रदेश भर में बुधवार को मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ भारी वर्षा के लिए यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यूपी से गुजर रही है मानसून की ट्रफ लाइन आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, चार अक्टूबर से शुरू हो रही बारिश सप्ताह भर जारी रहेगी। यानि की करीब 11 अक्टूबर तक बारिश होगी। इस दौरान मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है।

मौसम विभाग ने किया ये अलर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के 51 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी लखनऊ में भी बारिश का अलर्ट। कुछ जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारीमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी वारिश होने का अलर्ट जारी किया है जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है उनमें महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी तथा इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश का औरेंज अलर्ट जारी
राजधानी लखनऊ में मंगलवार शाम से ही शुरू हुई हल्की बारिश जो बुधवार को भी फिलहाल खबर लिखने तक जारी थी। मंगलवार को अनुमान बारिश 2.1 के सापेक्ष 1 मिली मीटर रिकॉर्ड हुई है बारिश




