सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ मिनी स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

मुस्कान, प्रगति के बाद सना: ऐसे किया पति की जान लेने का प्रयास,,,,,कलियुगी पत्नी द्वारा की गई घटना से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा पति,,देखिये पूरी खबर

Like & subscribe & share

Jalaun news today । जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में एचआईवी एवं सिफलिस रोग की जागरूकता और जांच को लेकर शुक्रवार को मिनी स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता के नेतृत्व में 110 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान परीक्षण कराने वालों को फल वितरित किए गए और यौन संचारित रोगों से बचाव के उपाय भी बताए गए।
शिविर के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता ने मरीजों को एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने के कारणों और उनके बचाव के उपायों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचआईवी और सिफलिस मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त के आदान-प्रदान, संक्रमित सुइयों के उपयोग और मां से बच्चे में संचरण के माध्यम से फैलते हैं। डॉ. योगेश आर्या बताया कि एचआईवी का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन समय पर जांच और उचित दवाओं के माध्यम से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। डॉ. विनोद राजपूत ने कहा कि सिफलिस एक बैक्टीरियल संक्रमण है, जो समय पर इलाज से पूरी तरह ठीक हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे असुरक्षित संबंधों से बचें, ब्लड ट्रांसफ्यूजन से पहले उसकी जांच कराएं और संक्रमित सुइयों या ब्लेड का इस्तेमाल न करें। शिविर में एचआईवी और सिफलिस से ग्रसित मरीजों को मुफ्त दवाएं वितरित की गईं और उन्हें नियमित रूप से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई। लैब टेक्नीशियन विजय राव ने बताया कि जांच शिविर में आए सभी मरीजों की रिपोर्ट को गोपनीय रखा गया और काउंसलर प्रीति सिंह, शिवम शुक्ला और स्वाति श्रीवास्तव ने संक्रमित मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत रहने और इलाज में सतर्कता बरतने की सलाह दी। शिविर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता, डॉ. योगेश आर्या, डॉ. विनोद राजपूत, डॉ. सहन बिहारी गुप्ता, लैब टेक्नीशियन विजय राव, काउंसलर प्रीति सिंह, शिवम शुक्ला, स्वाति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment