भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर जालौन के प्रभारी मंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस,, दी ये जानकारी


Jalaun news today । भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान को लेकर प्रेस वार्ता श्री राम पैलेस कोच रोड उरई में संपन्न हुई जिसके मुख्य वक्ता के रूप में प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति रहे । मीडिया को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता ने बताया कि 2 सितंबर को प्रधानमंत्री ने सदस्यता ग्रहण की है अब सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है । उन्होंने कहा कि हमने पहले भी 2014 और 2019 में ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया था जिसमे 2014 में देश में 6 करोड़ तथा 2019 में देश में 7 करोड़ सदस्य बनाए थे। इस बार 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने हैं जनपद के 1474 बूथों पर 2 लाख 94 हजार 800 सदस्य बनाए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि यह सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 1 सितंबर से 25 सितंबर तक तथा दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा तत्पश्चात 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा उसके बाद 1 नवंबर से 10 नवंबर के बीच प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे । उन्होंने आगे संबोधित करते हुए कहा कि एक मोबाइल पर एक ही सदस्य बनाया जाएगा तथा सदस्य तीन प्रकार से बन सकते हैं पहले मिस कॉल नंबर 8800002024 द्वारा क्यू आर कोड को स्कैन करके तथा नमो ऐप के माध्यम से एवं अगर फोन नहीं है तो फार्म भर के भी साधारण सदस्य बन सकते हैं । उन्होंने आगे कहा कि चीन के पहले 7 करोड़ सदस्य होते थे भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा में लोकतंत्र है किसी और पार्टी में नहीं है बाकी सारी पार्टी परिवारवाद पर चलती हैं चाहे वह कांग्रेस हो या सपा हो या बसपा हो सिर्फ भाजपा में ही संभव है कोई भी जाति का हो वह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है बाकी किसी पार्टी में यह नहीं है हमारी विचारधारा है राष्ट्र प्रथम उसके बाद पार्टी तत्पश्चात खुद को रखते हैं यह और किसी पार्टी में नहीं है जब हम बूथ पर सदस्य बनाने जाएं तो हमें बताना है कि भाजपा ही एक पार्टी है जो देश को सशक्त कर सकती है बाकी पाटिर्यों तो सिर्फ जातिवाद और लूट खसोट में पड़ी रहती हैं अभी प्रदेश स्तर पर कायर्शाला हुई थी जिला सदस्यता प्रमुख विधायक मूलचंद्र निरंजन ने बताया कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए कार्यकर्ता को 100सदस्य बनाना अनिवार्य है जिले की कार्यशाला 24अगस्त को हो चुकी है 25 से 27 तक मंडलों की कायर्शाला हुई थी तथा 31 अगस्त को बूथ स्तर पर भी कायर्शालाएं आयोजित कराई जा चुकी हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत अन्य लोग रहे मौजूद

इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी संजीव उपाध्याय सदस्यता सह प्रमुख विवेक कुशवाहा पुष्पेंद्र सेगर नीरज दुबे उदयन पालीवाल, बृजभूषण सिंह, अग्निवेश चतुवेर्दी, अमित निरंजन, देवेंद्र यादव मनोज यादव, रेखा वर्मा वाटेस्वर पाल, रामानुग्रह राजावत, मंजू रानी समस्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख व सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment