
Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में बीती देर रात घात लगाए बैठे बदमाशों ने एक शराब दुकान के सेल्समैन से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि सेल्समेन दुकान से नगदी लेकर मलिक के यहां देने जा रहा था इसी बीच बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
यह है मामला
मिली जानकारी के अनुसार काकोरी थाना क्षेत्र के सराय प्रेमराज का रहने वाला हर्ष जयसवाल लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल नगर में रहने वाले मनीष जायसवाल की शराब की दुकानों में सेल्समेन का काम करता है। पीड़ित मनीष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती देर रात वह शराब की दुकानों से बिक्री का पैसा लेकर मलिक को देने के लिए उनके घर जा रहा था इसी बीच तरन्नुम वाली गली में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उससे सारी नगदी छीन ली और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। सेल्समैन से लूट की वारदात की सूचना पाकर मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे और उन्होंने वहां छानबीन करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने जारी किया बयान
मदेयगंज थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात के सम्बंध में डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने कहा कि घटना के शीघ्र अनावरण के लिए टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले पुलिस की ग्राफ्ट में होंगे।






