(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। कोई भी समस्या होने पर पुलिस की सहायता लें। यह बात एसडीएम व सीओ ने मिशन शक्ति जागरूकता रैली में उपस्थित महिलाओं से कही। कंन्या प्राथमिक विद्यालय औरेखी में में छात्र, छात्राओं ने रैली निकालकर गांव की महिलाओं को जागरूक किया।
कोतवाली परिसर से मिशन शक्ति फेज चार के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कोतवाली से रैली को एसडीएम सुरेश कुमार व सीओ रविंद्र गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो कोतवली रोड, कांजी हाउस से होकर तहसील रोड पर पहुंची। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।

इस दौरान एसडीएम ने महिलाओं और युवतियों के कहा कि वह अपने प्रति होने वाले अपराधों का खुलकर विरोध दर्ज कराएं। आप यदि अपने प्रति होने वाले अन्याय को चुपचाप सह लेंगी तो अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे। युवतियां भी इस बारे में घर पर अभिभावकों को सूचित करें। यदि आवश्यकता पड़ती है तो पुलिस की सहायता लेने से न घबराएं। सीओ ने कहा कि सरकार महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति काफी गंभीर है। यही कारण है कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं ताकि महिलाएं जागरूक हो सकें। इसके लिए पुलिस सहायता नंबर 1090, डायल 112 पर महिलाएं अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। उधर, कन्या प्राथमिक विद्यालय औरेखी में भी छात्र, छात्राओं व अध्यापकों ने रैल्ी निकालकर महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया। इस मौके पर कोतवाल विमलेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम उदयवीर सिंह, महिला चौकी प्रभारी संजना सिंह, चौकी प्रभारी अनिल राणा, शिवशक्ति सिंह, अलका पाल, सोनम आदि मौजूद रहे।






