(ब्यूरो रिपोर्ट)

Kalpi / jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति 4 के दूसरे दिन कालपी कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग-अलग ग्रामों में पुलिस जवानों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन करके महिलाओं को जागरूक किया।
रविवार को महेवा पंचायत भवन में कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को महिला सिपाहियों वैशाली, शशि शर्मा, कांस्टेबिल ब्रजेश कुमार ने शासन की योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया। शेखपुर गुढ़ा तथा गुढ़ा खास आदि ग्रामों के पंचायत भवनों में कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक मोहम्मद अशरफ की अध्यक्षता तथा उपनिरीक्षक मोहम्मद वसीम के संचालन में नारी शक्ति मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कायर्क्रम में अतिरिक्त निरीक्षक मोहम्मद अशरफ ने महिलाओं से संवाद करके नारी सुरक्षा-नारी सम्मान, नई स्वावलंबन के बारे में जानकारियां दी। कायर्क्रम में उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर महिलाएं हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें। उन्होंने 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवाएं 108 एंबुलेंस सेवाओं के बारे में जानकारियां दी। महिलाओं से कहा कि सभी महिलाएं अपने घर में तथा पड़ोसियों को भी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारियां दें। जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें। इस मौके पर रश्मि कटियार, कुंती गौतम, रेणुका आदि महिला सिपाहियों के अलावा गांव की महिलाएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं।




