रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today जालौन जनपद में कस्बा कुठौंद के बावली तिराहे पर दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे एक बुजुर्ग दंपत्ति की मदद के लिए मिशन शक्ति टीम आगे आई। मंगलवार को मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक हर्ष वर्धन त्रिपाठी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि श्री राजेंद्र बाबा और उनकी पत्नी श्रीमती ममता देवी अत्यंत कठिन परिस्थितियों में रह रहे हैं।
बताया गया कि दंपत्ति की कोई संतान नहीं है और राजेंद्र बाबा सब्जी का ठेला लगाकर किसी तरह गुजर-बसर कर रहे हैं। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक ने तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे को अवगत कराया।
सूचना के कुछ ही समय बाद प्रभारी निरीक्षक मिशन शक्ति टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग दंपत्ति को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। टीम द्वारा आटा, दाल, चावल, मसाले सहित अन्य घरेलू सामग्री, फल, मिठाई एवं कपड़े दिए गए। साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने श्रीमती ममता देवी को 1000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
मिशन शक्ति टीम द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।






