जालौन विकास खण्ड के नवनिर्मित गेट का विधायक ने किया लोकार्पण,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन विकास खंड कार्यालय के नव निर्मित गेट का सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने फीता काटकर लोकार्पण किया।
विकास खंड कार्यालय में प्रवेश के लिए दो गेट बने हुए हैं। जिसमें एक मुख्य गेट का निर्माण पहले ही हो चुका है। जबकि दूसरा गेट जर्जर हो चुका था। जिसके स्थान पर पंचम राज्य वित्त से निर्मित दूसरा गेट बनवाया गया था। जिसका लोकार्पण सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने सदर विधायक का स्वागत किया। सदर विधायक ने कहा कि दोनों गेट खुलने से आवागमन में सुविधा रहेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि एक गेट का प्रयोग प्रवेश और दूसरे का निकासी के लिए करने से लोगों को सुविधा होगी। इस मौके पर राजवीर सिंह, अशोक पटेल, जीतू सिकरवार, गुड्डू सेंगर, बडकन तोमर, दीपू सेंगर, दाऊ काशी पुरा, आदि रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105