जालौन में लोगों की परेशानी बढ़ा रहे बंदर,,,उठी ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में लगातार बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है। बंदरों के आंतक से नगर की जनता परेशान हैं। नगर के मोहल्लों के साथ थोक सब्जी मंडी व गल्ला मंडी में बंदरों से व्यापारी परेशान हैं।
नगर के कई मोहल्ले बंदरों से परेशान हैं। बंदरों की बढ़ती संख्या व उनके आंतक से लोगों का चैन छिना हुआ है। लोग बंदरों के चक्कर में छत पर बैठ नहीं पाते हैं। सर्दी में छतों पर कपड़ा नही सुखा पाते हैं। खाने पीने का कोई सामान छूट जाये तो वह लेकर भाग जाते हैं। बंदरों को छेड़ने या भगाने पर वह लोगों को दौड़ा लेते हैं। बंगरा मार्ग पर स्थित थोक गल्ला मंडी व सब्जी मंडी में बंदरों का लगातार आंतक व्याप्त है। बंदरों के आंतक से आम जनता के साथ व्यापारी परेशान है। परेशान लोग वन विभाग से शिकायत कर रहे हैं लेकिन वन विभाग की ओर से भी कोई समाधान नहीं होता है। सभासद जयकरन, रविंद्र यादव उर्फ मोनू, शैलेंद्र कुमार आदि ने ईओ सुशील कुमार से मिलकर नगर के वार्ड संख्या तीन, पांच और 10 में विचरण कर रहे बंदरों को पकड़वाने व उन्हें जंगल में छुड़वाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि ईओ के आश्वासन के बाद भी बंदरों की समस्या के समाधान को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।