रिपोर्ट राहुल उपाध्याय
पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
Bahraich news today । बहराइच जनपद के महसी तहसील के आधा दर्जन से अधिक गांवों पर बीती रात संदिग्ध ड्रोन घंटों मंडराते रहे। ड्रोन विधायक महसी के गांव सिसैया चूड़ामणि से भी गुजारा। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधायक को दी। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एएसपी ग्रामीण ने लोगों से जानकारी ली। मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं।
बताते चले कि महसी तहसील करीब दो साल से जानवरों के हमले तथा अन्य घटनाओं को लेकर चर्चा में हैं। कुछ माह पहले भी संदिग्ध ड्रोन के क्षेत्र में मंडराने की खबर सामने आई थी। ग्रामीणों के मुताबिक बीती रात कुछ संदिग्ध ड्रोन विधायक के गांव सिसैया चूड़ामणि समेत एरिया, रामपुरवा गांव, रामपुरवा चौकी, बेसन पुरवा, सिकटिया आदि गांवों के ऊपर रात करीब मंडराने लगे। ड्रोन आधी रात के बाद तक मंडराते रहे। जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए और सभी अपने घरों से बाहर निकल आए। जब तक ड्रोन गांव के ऊपर मंडराते रहे तब तक ग्रामीण अपने घरों में नहीं गए, बाहर ही जागते रहे। ड्रोन के करने को लेकर ग्रामीणों में कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। दहशतज़दा ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय विधायक सुरेश्वर सिंह को दी। रात में ही वह भी गांव पहुंच गए। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी को दी गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के बयान लिए। विधायक ने एएसपी से मामले को गंभीरता से लेने की बात कही। एएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा कर लिया जाएगा।






