मौसम परिवर्तन के चलते बढ़ने लगा मच्छरों का प्रकोप,,, लोगों ने की ये मांग

Jalaun news today ।जालौन नगर में मौसम परिवर्तन के साथ ही मच्छरों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। फॉगिंग न होने से मच्छर दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। लोगों ने नगर में फॉगिंग मशीन चलवाने की मांग नगर पालिका ईओ से की है।
गर्मी व बारिश के मौसम में परिवर्तन के चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इन दिनों लोग मच्छर के डंक से परेशान हैं। हालात यह है कि रात में ही नहीं बल्कि दिन के उजाले में भी मच्छर काट रहे हैं। वहीं, शाम के बाद लोगों को घर में रहना मुश्किल हो गया है। लोग मच्छर से बचने के लिए तरह तरह के मच्छर धूप, अगरबत्ती, लिक्विड आदि का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बाद भी मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। मच्छर के कारण डेंगू व मलेरिया फैलने का खतरा मंडरा रहा है। नगरवासी दीपक सोनी, पवन याज्ञिक, मनीष परिहार, कक्कू आदि ने बताया कि नगर यदि फॉगिंग मशीन चलवा दी जाए तो मच्छरों की समस्या से कुछ निजात मिलेगी। लगातार बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप से नगर के लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों ने नगर पालिका ईओ सुशील कुमार से मांग करते हुए कहा कि बदलते मौसम में बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए नगर में फॉगिंग कराई जए। जिससे लोगों को मच्छरों के कारण होने वाले रोगों और परेशानियों से राहत मिल सके।

EO ने कही यह बात

इस संदर्भ में ईओ सुशील कुमार ने बताया कि नगर पालिका द्वारा समय समय पर फॉगिंग कराई जाती है। शीघ्र ही फिर से सभी वार्डों में फॉगिंग कराई जाएगी।

Leave a Comment