
Pratapgarh news today। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक मां बेटे की लाश खून से लथपथ हालत में मिली। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह लोग उन्हें जगाने पहुंचे और जब दरवाजा नहीं खुला तब स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो सब की आंखें फटी के फटी रह गई अंदर मां बेटे की लाशें खून से लथपथ हालत में बरामद हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह है मामला
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत हमीदपुर गांव के रहने वाले दिनेश मौर्य मुंबई में प्राइवेट काम करते हैं और यहां पर उनकी पत्नी शिवपति मौर्य और एक बेटे अयान के साथ रहती थी । बताया जा रहा है कि दिनेश मौर्य गांव में अपना मकान बनवा रहे हैं और पत्नी और बेटा निर्माणाधीन मकान में ही रहते थे । आज सुबह राज मिस्त्री जब घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था इस पर उसने अगल-बगल के लोगों को जानकारी दी जब दरवाजा पुलिस के माध्यम से खोला गया तो सबके पैरों तले से जमीन खिसक गई अंदर शिवपत्ती मौर्य और उनके बेटे अयान की लाशें खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि रात में ही किसी ने मां बेटे की निर्मम हत्या कर दी है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।
एसपी ने कही यह बात
प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में हुई मां बेटी की हत्या के संबंध में एसपी दीपक भूकर ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटे के सिर में चोट के निशान मिले हैं मां की भी हत्या की गई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्यारे पुलिस की पकड़ में होंगे।






