चैत्र नवरात्र के सातवें दिन घर घर हुई माँ कालरात्रि की पूजा,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । चैत्र नवरात्र के सातवें दिन दुर्गा मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। मंदिर में भक्तों बड़ी संख्या में पहुंचकर आराधना की और काली माता पर गुड़हल के पुष्प चढ़ाकर शुभ फल मांगा।
इस समय चैत्र नवरात्र का पर्व चल रहा है। नवरात्र की सप्तमी तिथि को नगर व ग्रामीण क्षेत्र में स्थित देवी मंदिरों पर ब्रह्ममुहूर्त से ही महाशक्ति मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। पंडित देवेंद्र दीक्षित ने बताया कि मां कालरात्रि काल का नाश करने वाली हैं, इसी वजह से इन्हें कालरात्रि कहा जाता है। मां दुर्गा के कालरात्रि रूप का अवतार असुरों के राजा रक्तबीज का वध करने के लिए हुआ था। इनकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। मां कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत भयानक है, मगर वह सदैव अपने भक्तों को शुभ फल प्रदान करती हैं। मां कालरात्रि की पूजा करने से हमारे मन का हर प्रकार का भय नष्ट होता है। नगर के कोतवाली रोड स्थित काली माता मंदिर पर सुबह से ही श्रृद्धालुओं ने पहुंचकर माता काली को गुड़हल के पुष्प अर्पित कर कलश पूजन किया। इसके बाद माता के समक्ष दीपक जलाकर रोली, अक्षत से तिलक कर पूजा अर्चना की। इसके अलावा नगर क्षेत्र के छोटी माता मंदिर, बड़ी माता, छटी माता, संतोषी माता, शीतला माता मंदिर, उरई रोड भिटारा में स्थित मनोकामनापूर्ण सिद्ध देवी पीठ भिटारा, पहाड़पुरा स्थिति कामांक्षा देवी मंदिर आदि मंदिरों पर मां की पूजा अर्चना की गई। नवरात्र के सातवें दिन नगर में छोटी माता, बड़ी माता, वीर हनुमान बालाजी मंदिर समेत भक्तों के घरों में बोये गये जवारे की झांकी दर्शनों के लिए खोली गयी मां के अभिषेक किया गया।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105