भगवान श्रीराम की नगरी में धूमधाम से मनाया गया माता सावित्री बाई फुले का जन्मदिन,,

Mother Savitri Bai Phule's birthday was celebrated with great pomp in the city of Lord Shri Ram.

Ayodhya news today। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में बुधवार को माता सावित्री बाई फुले का जन्मदिन माली सैनी समाज के तत्वावधान में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आज हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माली सैनी समाज के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि 3 जनवरी को माता सावित्री बाई फुले का जन्मदिन मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज यूपी के अयोध्या में माली सैनी समाज के तत्वावधान में माता सावित्री बाई फुले का जन्मदिन बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया। आज हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश के अधिकांश जिलों से सैनी समाज के लोग पहुंचे और माता सावित्री बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए माली सैनी रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत परमानन्द ने कहा कि माता सावित्री बाई ने उस समय बालिकाओं को शिक्षा देना प्रारंभ किया था जब हमारे यहाँ बालिकाओं की शिक्षा का चलन ही नहीं था। उस दौर में माता सावित्री बाई ने जब बालिकाओं को शिक्षा देने का प्रण लिया तो लोगों ने उनको रोकने का काफी प्रयास किया मगर उन्होंने हार नहीं मानी और इसका परिणाम यह हुआ कि बालिकाओं ने शिक्षा ग्रहण करना शुरू कर दिया इसी वजह से माता सावित्रीबाई फुले को देश की पहली शिक्षा का कहा जाता है।

इस अवसर पर माली सैनी रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह सैनी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने हमारे समाज के लिए जो कुछ भी किया उसको हमेशा दुनिया याद रखेगी । श्री सैनी ने कहा कि माली समाज आज सिर्फ सरकारों के लिए वोट बैंक बनकर ही रह गया है सरकार को माली समाज की ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है ।

इस अवसर पर अवधेश गुप्ता, ज्वाइंट कमिश्नर अजयकांत सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेशचंद सैनी, जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार सैनी , प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामजी सैनी जिला अध्यक्ष अयोध्या डॉ विरेंद्र सैनी यूवा प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह सैनी विमलेंद्र विक्रम सैनी नीरज सैनी अनिल सैनी शशि रानी शर्मा आशा सैनी बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Contact for advertisement : 9415795867

Leave a Comment