बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा,, तीन अरेस्ट,,आरोपियों ने पूँछतांछ में बताई यह बजह

बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा,, तीन अरेस्ट,,आरोपियों ने पूँछतांछ में बताई यह बजह,,देखिए पूरी खबर

Like & subscribe & share

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों ने अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की चोरी के इरादे से हत्या की थी। इनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है ।

यह हुई थी घटना

बता दे आपको लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र के सेक्टर आई में रहने वाली बुजुर्ग महिला यहां पर अकेली रहती थी और उनके घर में काम करने के लिए दो नौकर भी रहते थे। बताया जा रहा है कि बीती 3 दिसंबर को बुजुर्ग महिला जब काफी समय तक बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब अंदर प्रवेश किया तो बुजुर्ग महिला बिस्तर के नीचे मृत अवस्था में पड़ी थी और उनका सामान भी अस्त व्यस्त था। फिर पुलिस ने शुरू की थी जांच और दो नौकर समेत तीन को दबोच लिया गया।

नौकरों ने किया भरोसे का कत्ल

पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों अभियुक्तों ने पूछतांछ में बताया कि उनके घर में सुशील और दीपक नौकर थे जिनको वह ₹8000 प्रतिमाह देती थी। पूछताछ में बताया गया कि सुशील और दीपक ने वहीं रहने वाले पुजारी जितेंद्र मिश्रा को बताया कि बूढ़ा के घर में बहुत सोने चांदी के जेवरात है और उनको मिलने वाले ₹8000 में उनका खर्च नहीं चल रहा है। यही से तीनों ने बुजुर्ग महिला की हत्या करने के बाद घर में रखे कीमती जेवरात चुराने की प्लानिंग की।

2 तारीख को छिप गए थे आरोपी

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 2 तारीख की दोपहर में ही वह लोग घर में छुप गए थे और देर रात बुजुर्ग महिला की हत्या करने के बाद घर में रखे सोने चांदी के जेवराज चोरी कर लिए थे फिलहाल पुलिस ने आज इस घटना का पर्दाफाश करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर दिया है।

यह हुआ बरामद

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पीली धातु की चूड़ी कान का झाला हैंड पर्स आर्टिफिशियल ज्वेलरी समेत और सामान बरामद हुआ है।