रिपोर्ट बबलू सेंगर

महिला की हत्या का खुलासा : एक आरोपी अरेस्ट,, पूँछतांछ में बताई यह बड़ी वजह,,देखिए पूरी खबर
Like & subscribe & share
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में दो दिन पूर्व निर्वस्त्र अवस्था में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी युवक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार युवक शराब के नशे में महिला के घर में अंदर गलत इरादे से कूदा था। महिला द्वारा दुष्कर्म का विरोध करने पर युवक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को बाहर खेतों में फेंक दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय बेबा महिला का शव चार फरवरी की सुबह घर से लगभग 50 मीटर दूर स्थित खेत में मिला था। महिला के पति की लगभग 15 वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी थी। बेटियों की शादी हो चुकी है और दोनों बेटे बाहर रहकर काम करते हैं। गांव के बाहरी इलाके में बने मकान में महिला घर में अकेली ही रहती थी और मटर तोड़कर अपना जीवन यापन कर रही थी। घटना के समय महिला के घर के आंगन और बिस्तर में खून पड़ा था। महिला की साड़ी भी आंगन में ही पड़ी थी। महिला के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देश पर तीन टीमें हत्यारे का पता करने में जुटी थीं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से भी पूछतांछ की थी। जिसमें एक युवक पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो युवक ने हत्या की बात कुबूल कर ली। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि महिला घर में अकेली रहती थी। इसकी जानकारी आरोपी युवक छत्रपाल (30) पुत्र रामदास को थी। घटना की रात युवक ने शराब पी। शराब पीकर वह घर चला गया। रात में करीब नौ बजे छत्रपाल घर से आया और महिला के घर में घुस गया। घर में सो रही महिला के साथ वह दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। जागने पर महिला ने विरोध किया। तो उसे जमीन पर गिरा दिया। इसी दौरान उसके सिर में चोट लग गई। महिला लगातार बचने की कोशिश करती रही। छीना झपटी के दौरान महिला के हाथों की चूड़ियां भी टूट गई और साड़ी खुल गई। महिला के जमीन पर गिरने के बाद उसने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। बचने के लिए उसने महिला के शव को घर से बाहर निकाला और घर से लगभग 50 मीटर दूरी पर स्थित सरसों के खेत में शव को निर्वस्त्र अवस्था में ही खेत में फेंक दिया। शव को फेंकने के बाद कपड़ों और जूतों पर मिट्टी, खून और सरसों के खेत के फूल आदि उसके कपड़ों और जूतों पर लग गए थे। घर जाने के बाद उसने कपड़े उतारकर ईंटों के नीचे छुपा दिए और जूते धोकर रख दिए। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कपड़े और जूते बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।






