ट्विटर को खरीदने के बाद से ही कम्पनी के नए मालिक एलन मस्क ने कई बदलाव किए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे पहले उन्होंने ट्विटर के सीईओ को बदला फिर उन्होंने यूजर्स के लिए ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन की योजना को लांच की यानी ट्विटर पर ब्लू टिक पाने के लिए भुगतान करना आवश्यक होगा।
अब किया ये बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब मस्क ने ट्विटर का नाम व लोगो दोनों बदल दिया है। ट्विटर अब एक एक्स के नाम से जाना जाएगा। साथ ही पहले की तरह चिड़िया नहीं बल्कि एक्स दिखेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एलन मस्क की पहली कंपनी का नाम X.com था जो ऑनलाइन बैंकिंग व फाइनेंस कंपनी थी बाद में इसका अधिग्रहण ईबे ने करके पेपाल बना दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मस्क के एक बेटे का नाम भी X है। कहा जा रहा है इसी लिए उन्होंने ट्विटर का नाम बदलकर एक्स रखा है।




