औरैया में मेरा बूथ,सबसे मजबूत को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक,,,

My booth in Auraiya, BJP leaders held a meeting regarding the strongest

(रिपोर्ट – अमित चतुर्वेदी)

Subscribe our channel on YouTube : up news sirf sach

Auraiya news today । मेरा बूथ मजबूत बूथ को लेकर हुई बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने नगर के राघव पैलेस में प्रधानमंत्री के संबोधन को भोपाल से प्रसारण कार्यक्रम को सुना जिसमें दिबियापुर विधानसभा के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2024 को चुनाव के मद्देनजर रखते हुए उनकी बातों को सुना जिसमें उन्होंने 2024 के लोकसभा के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा भारतीय जनता पार्टी गांव से लेकर उच्च स्तर के कार्यकर्ताओं पर अधिक ध्यान देती हैं। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।वही दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा ने बताया प्रधानमंत्री के आह्वान को सुनते हुए हम सब लोग गांव शहर और कस्बा की गलियों गलियों जाकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और पार्टी में जुड़ने के लिए कहेंगे जिससे आगामी चुनाव में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिले। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार से दूर रहती है और कार्यकर्ताओं को संगठित करने में अहम भूमिका निभाती है,,भाजपा सरकार में देश और प्रदेश में किसी भी प्रकार की कोई अराजकता नजर नहीं आती हैं। और लोग शांति से अपना कार्य करते हैं गरीब लोग बड़े आराम से अपना व्यापार एवं छोटे मोंटे धंधा करते हैं और सुकून से खाते पीते हैं। मेरा बूथ मजबूत बूथ कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री कौशल राजपूत,पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता चुन्नू भैया, जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांती मिश्रा, दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश कुमार अग्निहोत्री, गिरीश तिवारी,मंडल अध्यक्ष दिबियापुर जगमोहन सिंह चौहान,मनमोहन सिंह सेंगर, डा भगवती दुबे, डा नारायण सिंह, रामू पांडेय,पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष माधव सिंह राजपूत,मंडल प्रभारी कुलदीप दुबे,,जिला उपाध्यक्ष ललिता दिवकार मंडल उपाध्यक्ष सपना शर्मा, श्याम सिंह, सौम्या, कन्हैया पांडेय,विजय वर्मा,अंकित दुबे,शैलेंद्र सिंह राजपूत, कैलाश राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment