ब्लॉक प्रमुख बने नंद बाबा, हनुमान गढ़ी के मंहत महाराज ने की भगवान की आरती —–

रिपोर्ट मुकेश मिश्रा

Lucknow news today । लखनऊ के निगोहां क्षेत्र के वाजपेई खेड़ा गांव में श्रीकृष्ण रासलीला का सात दिवसीय एक दिव्य और आनंदमय आयोजन हो रहा है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, नंदोत्सव, सहित अन्य लीलाओं का सजीव मंचन हो रहा है। जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्र होकर रासलीला का रसपान कर रहे हैं।
वृंदावन की पावन धरा से पधारे कलाकारों और रसाचार्य भावेश कृष्ण भारद्वाज (ठाकुर जी) के सानिध्य में हो रही रासलीला में श्रीकृष्णजन्म के अवसर पर तृतीय दिवस की लीला में मंच पर नंदोत्सव और माखन चोरी की अमृतमयी लीला का भव्य प्रर्दशन हुआ।जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। गोप-गोपियों के नृत्य, बधाई गीत और ठाकुर जी की बाल-लीला के दर्शन से पूरा वातावरण कृष्णमय हो उठा।
नंद महोत्सव में मोहनलालगंज के ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ल “विन्ध्येश्वरी” ने मंच पर नंद बाबा का किरदार निभाया और लल्ला के जन्मोत्सव पर जमकर ठुमके भी लगाए। वहीं प्रांगण में मौजूद भारी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भी विन्ध्येश्वरी परिवार के साथ ठुमके लगाकर बधाई गीत गाते हुए नंदोत्सव मनाया। उत्सव के दौरान हजारों की संख्या में मौजूद भक्त को विन्ध्येश्वरी परिवार द्वारा प्रसाद स्वरूप मिठाई, टॉफी, चॉकलेट आदि वितरित किए गया। रासलीला का शुभारंभ अयोध्या गढ़ी के महंत बलराम दास जी महाराज द्वारा श्रीकृष्ण और राधा रानी की आरती के साथ हुआ। सोमवार देर रात तक हुई रासलीला की प्रेम-भक्ति ने दर्शकों के हृदय को गदगद कर मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में अयोध्या गढ़ी के महंत बलराम दास जी महाराज,समर्पण हॉस्पिटल के प्रशासक अनूप मिश्रा, भाजपा नेता अभिषेक शुक्ल, मोनू शुक्ला, विंध्येश शुक्ल, करन शुक्ला, देवांश शुक्ल सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।