समूह से जुड़ी महिलाओं को आजीविका मिशन से मिला लाभःउर्विजा
(ब्यूरो रिपोर्ट )

Orai / Jalaun news todayजालौन जनपद में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के नेतृत्व में नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम की कार्यशाला मणिन्द्रालय गेस्ट हाउस में संपन्न हुई । कायर्क्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक जाटव व डीसीएनआरएम दिनेश कुमार यादव रहे।

उन्होंने बताया कि नारी बंधन का उद्देश्य है महिला का उत्थान करना समूह से जुड़ी महिलाओं को आजीविका मिशन से लाभ मिला है जनपद में 9095 समूह बने हैं प्रत्येक समूह में 11 सदस्य होते हैं 95931 परिवार इस योजना से जुड़े हैं जब समूह को स्टाटर्अप किया जाता है तब सरकार उनको ₹2500 का फंड देती है जिससे उनकी बैठक का स्वरूप तैयार किया जा सके। समूह के जरिए महिलाओं को लोन दिया जाता है जिससे उनकी आथिर्क स्थिति पर सुधार किया जा सके वह अपना कोई भी नया रोजगार समूह के माध्यम से चला सकती हैं बिना किसी गारंटी के यह बैंक 7 फीसदी ब्याज दर पर लोन देती है एक और योजना ग्राम पंचायत में चलाई जा रही है। सखी स्कीम है इसका चयन ग्राम पंचायत में किया जाता है जिससे ग्राम की महिलाएं अपने ग्राम सभा में पैसे की निकासी कर सके। प्रधानमंत्री की एक और योजना है जिसमें 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनना है इसी क्रम में विद्युत सखी नरेगा महिला मेट शौचालय केयरटेकर आदि सरकार की योजनाओं से ग्राम सभा की महिलाएं जोड़कर विभिन्न प्रकार के लाभ दिए जा रहे हैं।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, शंभू दयाल रामानुग्रह राजावत, नीरज दुबे, मनोज यादव, रामजोत गुर्जर वीरेंद्र निरंजन अग्निवेश चतुर्वेदी रविंद्र प्रताप, नर्मदा, रजनी खरे, मीना शुक्ला, शक्ति गहोई, अमित निरंजन, मंजू, अंजू अग्रवाल सभी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Contact for advertisement : 9415795867






