समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भेजा श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को धन्यवाद पत्र,,लिखी यह बात, पढिये पत्र

National President of Samajwadi Party Akhilesh Yadav sent a letter of thanks to Champat Rai, General Secretary of Shri Ram Mandir Trust, wrote this, read the letter.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को पत्र लिखकर उनका धन्यवाद अदा किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्नेह निमंत्रण के लिए धन्यवाद। समारोह के बाद सपरिवार दर्शन करने आएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की नगरी में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण भेजा गया है। उनको मिले निमंत्रण पत्र को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को पत्र लिखकर उनको धन्यवाद दिया गया है।

पत्र लिखकर दिया धन्यवाद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को भेजे गए धन्यवाद पत्र में लिखा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्नेह निमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं समारोह के सकुशल सम्पन्न होने की हार्दिक शुभकामनाएं। हम प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के पश्चात सपरिवार दर्शनार्थी बनकर अवश्य आएंगे।

सपा अध्यक्ष ने भेजा यह पत्र

Leave a Comment