एनसीसी कैडेट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

रिपोर्ट रहुल उपाध्याय

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रुपईडीहा, बहराइच । मंगलवार की शाम 4 जिलों का एनसीसी कैडेट का प्रशिक्षण शिविर का आज शुभारंभ हुआ। कर्नल एपीएस पटवाल ने एक भव्य समारोह के बीच शिविर का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर व गोंडा के 36 सौ 40 कैडेट्स यहां 10 दिन तक प्रशिक्षण लेंगे। इसमें जूनियर व सीनियर कैडेट्स शामिल हैं। जूनियर व सीनियर लड़के लड़कियों को मिलाकर 4 सौ 6 कैडेट्स यहां 10 दिन तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यह संयुक्त प्रशिक्षण है। इसमें टीम वर्क, भाईचारा, स्पोर्ट्स, समाज सेवा, अनुशासन, एकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि में इन कैडेट्स को दक्ष किया जाएगा। इस अवसर पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर कर्नल पटवाल ने सम्मानित किया । उद्घाटन समारोह में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत की अध्यक्षता में आईसीपी के मैनेजर सुधीर कुमार शरण, लार्ड बुद्धा पीजी कालेज के चेयरमैन व पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज डॉ हरीश चंद व लार्ड बुद्धा कालेज ऑफ फार्मेसी के चेयरमैन डॉ यशपाल आदि ने भी संबोधित कर कैडेट्स को कर्तव्यपालन के गुर बताए। इस अवसर पर पीजी कालेज के सभागार भारत माता के नारों से गूंज रहा था। उत्साही कैडेट्स मुख्य अतिथियों का संबोधन सुनकर बीच बीच मे करतल ध्वनि से हर्ष व्यक्त कर रहे थे।

Leave a Comment