रिपोर्ट बबलू सेंगर
E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़
Jalaun news today । महात्मा ज्योतिराव फूले जूनियर हाईस्कूल हीरापुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों और अध्यापकों ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक शिवम प्रजापति ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी थे। उनका जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। उन्होंने युवाओं से नेताजी के विचारों को आत्मसात कर देश और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की। प्रमोद शुक्ला ने कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजी हुकूमत को कड़ी चुनौती दी थी। उनका नारा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा आज भी युवाओं में जोश और देशप्रेम की भावना भर देता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को नेताजी के अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नेताजी के जीवन और संघर्ष पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण बना रहा। अंत में सभी ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और सच्चे नागरिक बनने की शपथ ली। इस मौके पपर संदीप गौतम, सुनील श्रीवास्तव, राजीव कुमार आदि रहे। इसके अलावा नगर के डीडी मैमोरियल स्कूल, सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल, एमएल कांवेंट, एनएसटी स्कूल, महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी, कन्हैयालाल अग्रवाल स्कूल, आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज समेत सभी वि़द्य़ालयों में सुभाषचंद्र बोस जयंती मनाई गई।






