बभनियावा पुलिस चौकी का नया भवन शुरू, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया लोकार्पण

राहुल उपाध्याय कुंज बिहारी शर्मा

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

पयागपुर, बहराइच। थाना पयागपुर क्षेत्र की बभनियावा पुलिस चौकी को अंततः अपना स्वयं का भवन मिल गया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने एक छोटे बच्चे के द्वारा फीता कटवाकर भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एसडीएम पयागपुर अश्वनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि अब तक चौकी ‘मलावा’ नाम से अस्पताल परिसर में संचालित हो रही थी, जहाँ पुलिसकर्मियों के रहने-सोने की समुचित व्यवस्था नहीं थी। जैसे ही भूमि उपलब्ध हुई, निर्माण कार्य तेज़ी से पूरा कराया गया,उन्होंने कहा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा ने कहा, यह भवन स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद ज़रूरी था। इसके शुरू होने से कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।


उद्घाटन समारोह का संचालन थानाध्यक्ष पयागपुर करुणाकर पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी पयागपुर राज सिंह, चौकी प्रभारी शिवम कुमार त्रिपाठी, एआरपी राजेश मिश्रा, क्षेत्र पंचायत सदस्य, मलावा ग्राम प्रधान श्रवण द्विवेदी समेत कई ग्राम प्रधान और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आम लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई।

Leave a Comment