रिपोर्ट राहुल उपाध्याय
बहराइच। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजिस्ट्रेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण आम जन सभा का आयोजन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द अग्रवाल के सानिध्य में जिला कार्यकारिणी सर्व सम्मति से घोषित की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द अग्रवाल, जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, देवीपाटन मंडल प्रभारी सुभाष सत्या,जिला अध्यक्ष बलरामपुर अनिल लाठ,जिला अध्यक्ष गोंडा विशाल,प्रदेश सदस्य संतोष कुमार सिंह,गुड्डू भैया सहित अन्य मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में नव कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को लेकर नामांकन लिए गए। नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत बैठक में मौजूद प्रदेश कमेटी एवं सभी जिला सदस्यों द्वारा पंकज सोनी को अध्यक्ष,विशाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मृत्युंजय सिंह को महामंत्री,सुधीर साहू को मंत्री,विजय सिंह को प्रवक्ता एवं सूरज कुमार को मीडिया प्रभारी मनोनीत कर इन मुख्य पदों की घोषणा करते हुए बाकी के पदों के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। उत्तर प्रदेश की व्यापारिक व औद्योगिक संस्थाओं का महा संगठन द्वारा मौजूद सभी सदस्यों को व्यापार मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यो की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई और बताया गया कि व्यापार संगठन हर समय अपने व्यापारी व औद्योगिक साथियों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहता है। जिला अध्यक्ष पंकज सोनी द्वारा नई कार्यकारिणी की इकाई को कैसे विस्तृत रूप दिया जाए और युवा एवं मातृशक्ति के नेतृत्व पर बल दिया गया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया की अगर किसी भी व्यापारी व औद्योगिक भाई को किसी भी समस्या का अगर सामना करना पढ़ रहा है। तो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उसकी समस्या के निस्तारण हेतु उसके साथ खड़ा है। इस बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज सोनी,महामंत्री मृत्युंजय सिंह,महामंत्री विनय रस्तोगी,वरि० उपाध्यक्ष विशाल सिंह (मुन्ना भैया),उपाध्यक्ष निकुंज केडिया,उपाध्यक्ष विनय वैश्य,उपाध्यक्ष साहिल बिल्डर,उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता,प्रवक्ता विजय सिंह,मंत्री सुधीर साहू,मंत्री आनन्द रस्तोगी,मीडिया प्रभारी सूरज कुमार व्यापार संगठन के अधिकारी समेत सभी पूर्व पदाधिकारी एवं सदस्य इस प्रक्रिया में मौजूद रहे।

