लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और व्यापारियों की समस्याओं से सम्बंधित मांग पत्र सौंपा।। आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बयान जारी करते हुए बताया कि व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर परिचय बैठक की । संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित लखनऊ इकाई का रक्षा मंत्री श्री सिंह से परिचय करवाया।

लखनऊ के सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने रक्षा मंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह को व्यापारियों की समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा । श्री गुप्ता ने बताया कि ज्ञापन में प्रमुख रुप से लखनऊ में “मिक्स लैंड यूज पॉलिसी” बनाए जाने तथा स्वभाविक रूप रिहायशी से वाणिज्यिक उपयोग में परिवर्तित होने वाली बाजारों को मार्केट स्ट्रीट घोषित किए जाने एवं रिटेल सेक्टर के व्यापारियों को विदेशी e-commerce से बचाने हेतु “ई-कॉमर्स पॉलिसी “बनाए जाने तथा “व्यापार नीति आयोग” के गठन की मांग की गई है।

परिचय प्राप्त करने वालों में मुख्य रूप से नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, महामंत्री अशोक भाटिया, संजय त्रिवेदी, राजीव शुक्ला ,आशीष गुप्ता, राजन मिश्रा, अमित अग्रवाल ,मोहित कपूर, संजीव जैन ,कोषाध्यक्ष गिरीश भार्गव सहित नवनिर्वाचित कमेटी के सभी 35वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 60उपाध्यक्ष, 10संगठन 10मंत्री, 10मंत्री, 2प्रचार मंत्री शामिल थे




