
UP news today। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज उन आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दे दी है जो अभी हाल ही में पीपीएस से प्रोन्नत होकर आईपीएस बने थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी सरकार ने बुधवार को दो दर्जन से अधिक नव पदोन्नति आईपीएस अधिकारियों को जॉइनिंग करा दी है ।
इनकी हुई ज्वाइनिंग
आज जिनकी जॉइनिंग हुई है। उनमें अभी तक कानपुर केस्को में अपर पुलिस अधीक्षक रहे प्रदीप कुमार को एएनटीएफ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है हरि गोविंद को पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण मुख्यालय बनाया गया है अभी तक यह इसी जगह पर अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे । 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में उपसेना नायक सेनानायक रहे राम सुरेश सेनानायक विशेष सुरक्षा बल बनाया गया है। मोहम्मद तारिक को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी सीतापुर से पुलिस अधीक्षक रूल्स एंड मैन्युअल मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है निधि सोनकर को पुलिस अधीक्षक 112 बनाया गया है सुशील कुमार को मुरादाबाद में पुलिस अधीक्षक भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी बनाकर भेजा गया है दुर्गेश कुमार को डीजीपी का स्टाफ ऑफिसर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है । इसके अलावा और जिनको नई तैनाती मिली है देखिए पूरी लिस्ट








