
BJP president news। भारतीय जनता पार्टी ने आज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भाजपा आलाकमान ने पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर दिया है । इसके आदेश भी जारी कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा में चलन है कि कार्यकारी अध्यक्ष को ही बाद में अध्यक्ष घोषित कर दिया जाता है इससे माना जा रहा है कि नितिन नवीन ही भाजपा के अगले अध्यक्ष होंगे। फिलहाल आज बिहार सरकार के मंत्री का कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने सबको चौंका दिया है।
बता दे आपको भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और देश में यह अटकलें लगाई जा रही थी कि भाजपा किसी जाने पहचाने चेहरे को ही पार्टी की कमान सौपेंगी लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी के आला कमान ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नितिन नवीन बिहार में चार बार के विधायक हैं जो अब बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं।







