
Lucknow news today। अगर आपके ऊपर एफआईआर दर्ज है और आप विदेश जाने के लिए पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है यह खबर आप ही के लिए है, लखनऊ में हमारे संवाददाता से बातचीत में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी नें बताया कि फिर दर्ज होने से पासपोर्ट आवेदन पर कोई समस्या नहीं है.. बशर्ते की कोई गंभीर मामला न्यायालय में लंबित न हो, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम सिंह ने कहा कि आवेदक पर एनसीआर दर्ज होना या एफआईआर दर्ज होने से कोई दिक्कत नहीं है बस आवेदक के पास पात्रता के लिए उपयुक्त पेपर होने चाहिए, आवेदक का पासपोर्ट बन जाएगा, लेकिन अगर आवेदक के ऊपर कोई गंभीर मामला है और मामला न्यायालय में लंबित है तो न्यायालय से एनओसी प्राप्त करने के बाद ही पासपोर्ट बनेगा और न्यायालय जितने समय के लिए पासपोर्ट की अनुमति देगा उतने समय के लिए ही पासपोर्ट बनेगा,
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अपने कार्यालय में जन शिकायत निवारण मेले के आयोजन के संबंध में जानकारी दे रहे थे, इस दौरान उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर 2025 को जन शिकायत निवारण मेले का सफल आयोजन किया गया उसी तर्ज पर नए वर्ष यानी की 2026 में भी 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में जन शिकायत निवारण मेले का आयोजन किया जा रहा है इसके लिए लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी कार्यालय पर खास इंतजाम किए गए हैं, इस मेले में आवेदक बिना किसी पूर्व अपॉइंटमेंट के अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र में उपस्थित होकर पासपोर्ट से संबंधित अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे और उनका निवारण प्राप्त कर सकेंगे, इस दौरान पासपोर्ट अधिकारी शुभम सिंह ने अपील करते हुए कहा कि सभी आवेदक मेले में अपने सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर आए जिससे उनकी समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके l




