एनएसएस शिविर हुआ आयोजित,,, शिविर एक तरह से छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्र सेवा के ट्रेनिंग कैंप

(ब्यूरो रिपोर्ट)

कोंच (जालौन)। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में स्थित मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में रविवार को एनएसएस का एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया जिसमें स्वयंसेवकों को कॉलेज परिसर की साफ सफाई का टास्क दिया गया जिसे उन्होंने पूरे मनोयोग से पूरा किया।
शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार के मुख्य आतिथ्य तथा इकाई एक व दो के प्रभारियों डॉ. महेंद्र नाथ मिश्रा व डॉ. अल्पना सिंह की देखरेख में किया गया। कायर्क्रम का प्रारंभ एनएसएस के लक्ष्य गीत से हुआ, इसके बाद महाविद्यालय के प्राचायर् प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार ने बच्चों को प्राणायाम, आयुवेर्द और एनएसएस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा, राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत लगने वाले ये शिविर एक तरह से छात्र छात्राओं के लिए राष्ट्र सेवा के ट्रेनिंग कैंप हैं। यहां से जो कुछ भी सीखा जाएगा वह भविष्य में उनके लिए मार्ग दशर्न करेगा।

Download our app on playstore for the latest news : uttampukarnews

डॉ. सुरेंद्र सिंह व डॉ. ओमप्रकाश यादव ने भी स्वयंसेवकों को काफी महत्वपूर्ण टिप्स दिए और कहा, प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के बारे में अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। इसके बाद बच्चों ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई की तथा दोपहर बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कायर्क्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सुनील बाबूजी, राजेश कुमार, राकेश अग्रवाल, अभिषेक रिछारिया, सौरभ गुप्ता, कपिल रिछारिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment