जालौन के इस महाविद्यालय में हुआ NSS शिविर का आयोजन,, ब्लॉक प्रमुख ने युवाओं से कही यह बात

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन बालाजी मंदिर हरीपुरा पर किया गया।
एनएसएस के विशेष शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन व प्रबंधक प्रतापनारायण तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। शिविर में ब्लॉक प्रमुख रामाराजा निरंजन ने युवाओं से कहा कि वह इस शिविर का फायदा उठाएं। सामूहिक तौर पर गतिविधियों में भाग लें। यहां सीखे गए अनुभव अपने जीवन में उपयोग में लाएं। साथ ही शिविर के माध्यम से सहयोग की भावना आपमें विकसित होगी इसका जीवन में हर क्षेत्र में आपको इस्तेमाल करना होगा। प्रबंधक प्रतापनारायण तिवारी ने कहा कि शिविर के माध्यम से स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य है। सेवा के माध्यम से शिक्षा ही एनएसएस का प्राथमिक उद्देश्य है। इसके अलावा शिविर में छात्र विभिन्न सामाजिक क्रिया कलापों को सीखते हैं। उनमें कुशल सामाजिक नेता, कुशल प्रशासक के गुण आते हैं। छात्र नेतृत्व गुण, भाईचारा, टीम भावना और जोखिम लेने की क्षमता बढ़ाने के अवसरों को सीखते हैं। उनकी शारीरिक और मानसिक शक्ति में सुधार होता है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. विवेक दीक्षित, मिली द्विवेदी, विष्णु चतुर्वेदी, नफीस सिद्दीकी, मनोज पांडेय, रीतेश द्विवेदी, राममोहन द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, रवींद्र निरंजन, आशीष अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment