बुंदेलखंड मुक्तिमोर्चा व नमो नमो हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन,,की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के देवगनर चौराहे पर महान क्रांतिकारी व जालौन की अंतिम शासिका ताईबाई की प्रतिमा की स्थापना के लिए बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा व नमो नमो सनातन हिंदू महासभा द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदुम्न दीक्षित इटहिया एवं नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा के नेतृत्व में नगर के लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनय मौर्य को सौंपकर बताया कि जालौन नगर की अंतिम शासिका ताई बाई का्रंतिकारी वीरांगना रही हैं। उन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत से जमकर लोहा लिया। जालौन नगर व क्षेत्र के लिए उन्होंने अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके। जब लड़ते हुए अंग्रेजों ने उन्हें कैद कर लिया तो उन्होंने अंग्रेजों की दासता स्वीकार नहीं की। जिसके चलते उन्हें बिहार की मुंगेर जेल में डाल दिया गया। जेल में ही उन्होंने प्राण त्याग दिए। नगर व क्षेत्र की जनता के लिए उनका यह बलिदान प्रेरणाप्रद है। उनकी स्मृति आने वाली पीढ़ियों को भी याद रहे। इसके लिए नगर के देवनगर चौराहे का सुंदरीकरण किया गया है। यहां पर ताई बाई की प्रतिमा स्थापित कराकर उनके बलिदान को अंकित किया जाए। इस मौके पर मुकीम, अशोक कुमार, शौकीन राईन, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, रमेश साहू, दिलीप मिश्रा, सत्यनारायण, विमल चौबे, धर्मेंद्र द्विवेदी, शशिकांत, संतोष कुमार, भगवती प्रसाद मिश्रा आदि मौजूद रहे।

E-Paper 21-October-2024 – उत्तम पुकार न्यूज़

Leave a Comment