रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में लगातार गोकशी होने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर नगर में गोकशी बंद कराने की मांग की है।
विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारी, जिला गौरक्षा प्रमुख आशीष द्विवेदी भोले, मानवेंद्र परिहार नगर संयोजक बजरंग दल, अंशू गौतम सह संयोजक बजरंग दल, निशांत अवस्थी आदि ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनय मौर्य को सौंपकर बताया कि प्रदेश सरकार गोरक्षा के लिए तमाम प्रयास कर रही है और गोरक्षा पर बड़ा बजट खर्च कर रही है। इसके बाद भी नगर में गौकशी का धंधा चल रहा है। नगर में चल रही गोकशी के मामले की शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों ने लिखित रूप से बताया कि नगर में गौकशी के उनके पास सबूत है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन गोकशी के मामले की जांच कराए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। यदि प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो संगठनों को गोरक्षा के लिए आगे आना पड़ेगा। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।





