लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ में स्थित गांधी प्रतिमा पर राष्ट्रपिता को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत अन्य वरिष्ठ गण भी मौजूद रहे ।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को पूरे देश में मनाई जाती है। इसी कड़ी में आज गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की जयंती के पर राजधानी लखनऊ में स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांधी जी ने स्वतंत्रता आंदोलन के साथ ही स्वदेशी स्वच्छता स्वावलंबन गोवा ग्राम स्वराज के विचारों को नई गति दी बापू आज भी हम लोगों के लिए महान प्रेरणा है।





