
Lucknow news today । गुब्बारे से सजाया गया मंदिर
आज लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ| हनुमान जी का 51 किलो के लड्डू से भोग लगाया गया । पूरे मंदिर को केसरिया गुब्बारे से सजाया गया। हजारों भक्तों ने आज हनुमान जी का चोला और प्रसाद चढ़ाया । सुबह हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाया गया और लंगोट वाला विशिष्ट श्रृंगार किया गया । इसके उपरांत ट्रस्ट के मुख्य सेवादार डॉ विवेक तांगड़ी (गुरु जी) द्वारा हनुमान जी की भव्य महाआरती उतारी गई । हनुमान जी की बाल रूप लेटी हुई अष्टधातु की मूर्ति को पंचामृत से सभी भक्तों द्वारा स्नान कराया गया । दोपहर में भजन गायक शशांक जी द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया । मंदिर में आए हुए भक्तों ने भंडारे का आनंद उठाया । शाम को हनुमान जी का छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया । इस अवसर पर ट्रस्ट के सेवादार डॉक्टर पंकज सिंह भदोरिया, रिद्धि किशोर गौड़ , आशीष अग्रवाल, अखिलेश कुमार, सुरेंद्र सूदन, अजय मेहरोत्रा, प्रहलाद अग्रवाल, लवलीन खोसला मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
हनुमान जी का जन्मोत्सव एक पवित्र और आनंदमय पर्व है, जो भगवान राम के परम भक्त और सेवक हनुमान जी की जन्मतिथि के रूप में मनाया जाता है।






