लखनऊ। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरी नीति मेरे हाथ से प्रमाणित किसानों को उन्नत बीजो की किट वितरित की। इस मौके पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने मेरी नीति मेरा हाथ से प्रमाणित किसानों को उन्नत बीजों की मिनी किट भी वितरित की।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार संकट के समय किसानों के साथ खड़ी है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमने छोटी बड़ी 36 इकाई की परियोजनाओं को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कुछ परियोजनाएं उन्होंने ऐसी बनाई हैं जो वर्षों से लंबित पड़ी थी।




