प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नमो संघ ने किया गरीबों को भोजन वितरण,,

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय नमो संघ ने चौक चौराहे पर जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन एवं फल का वितरण किया।

इस मौके पर नमो संघ के प्रदेश सचिव मोहित शर्मा के साथ रोटी कपड़ा फाउंडेशन के सचिव रिद्धि किशोर गौड़ ,गौरव गुप्ता , पुनीत रोहतगी , देवांश भारद्वाज, हिमांशु अग्रवाल और अक्षत शर्मा ने चौक चौराहे पर राजमा चावल और फल का वितरण किया। लोगों ने प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना की।

रिद्धि किशोर गौड़ ने कही ये बात

इस अवसर पर रोटी कपड़ा फाउंडेशन के सचिव रिद्धि किशोर गौड़ ने कहा लखनऊ में प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा किए गए कार्यो को लोगों को अवगत कराया जाएगा । रोटी कपड़ा फाउंडेशन के माध्यम से निरंतर चल रही नर सेवा नारायण सेवा को जारी रखते हुए लखनऊ में अन्य स्थानों पर भी नित्य भोजन की व्यवस्था प्रारंभ की जाएगी।

Leave a Comment