(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन के विकास खंड के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग बने सामुदायिक शौचालय में नमामि गंगे योजना की टंकी से पानी का कनेक्शन सामुदायिक शौचलय में कर दिया गया था। ग्रामीण की शिकायत पर कनेक्शन को हटा दिया गया।
ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग में जनता की सहूलियत एवं खुले में शौच मुक्त गांव को बनाने के लिएसामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। गांव में जलापूर्ति के लिए नमांमि गंगे योजना के तहत पाइपलाइन डाली गई है। ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने जेई जलनिगम से शिकायत कर आरोप लगाया था कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत पानी की पाइपलाइन से सामुदायिक शौचालय में पानी का कनेक्शन कर दिया गया है। जबकि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत हर घर में पानी की आपूर्ति की जानी चाहिए। बिना किसी आदेश के अवैध रूप से सामुदायिक शौचालय में कनेक्शन कर दिया गया। ग्रामीण की शिकायत का संज्ञान लेकर कर्मचारियों को भेजकर उक्त कनेक्शन को हटा दिया गया है।






