रैन बसेरो में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए नगर निगम द्वारा संचालित कम्युनिटी किचन के लिए राशन सामग्री देकर नव वर्ष की शुरुआत की
लखनऊ। यूपी में व्यापारियों के हितों के हमेशा तत्पर रहने वाले आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नए वर्ष के पहले दिन सराहनीय पहल की है। दरअसल आज उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने नववर्ष मनाने की नई पहल की शुरुआत की है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व एवं अपील पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नए वर्ष की शुरुआत नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरो मे रहने वाले जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था में राशन सामग्री देते हुये सहायक बनकर की।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ लक्ष्मण मेला मैदान स्थित रैन बसेरा पर जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार एवं नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को नए वर्ष के अवसर पर राजधानी में नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरा में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए चलाए जा रहे कम्युनिटी किचन हेतु राशन सामग्री सौंपी

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों के सहयोग से जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को कम्युनिटी किचन के लिए 40 कुंटल आटा ,40 कुंटल चावल, 500 किलो आलू ,20पीप घाद्य आयल एवं सब्जी मसाले दिए
इस अवसर पर बोलते हुए जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
Download our app : uttampukarnews

इस अवसर पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बोलते हुए कहा आदर्श व्यापार मंडल का यह कार्य सभी के लिए प्रेरणादायी है इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश गया है भूखे को भोजन कराने से बड़ा पुण्य का कोई कार्य नहीं है
संजय गुप्ता ने इस अवसर पर सभी से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि संगठन आगे भी कम्युनिटी किचन के लिए सहयोग करता रहेगा। उन्होंने बताया संगठन के पदाधिकारी अगले 10 दिन तक राजधानी में रात में टोली बनाकर निकलेंगे और जरुरत मंदो को कंबल वितरित करेंगे

राशन सामग्री भेंट कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्षह हरजिनदर सिंह, नगर महामंत्री मोहित कपूर, आशीष गुप्ता, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष राठी, रोहित जयसवाल खुर्रम नगर मार्केट के अध्यक्ष उमेश संवाल, चेयरमैन राजा राम रावत ,ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, राजू रस्तोगी, शेखर सिंह तथा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त डॉ अरविंद जोनल अधिकारी नरेंद्र वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे