सावन के पहले सोमवार पर उत्तराखंड के बाबा बागेश्वर धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Oplus_131072

Uttrakhand news today। आज सावन का पहला सोमवार है इस अवसर पर बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंच रहे हैं और भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड के बाबा बागेश्वर धाम में श्रावण मास के पहले सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। कुमाऊं की काशी कहे जाने वाले बाबा बागेश्वर में आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और जलाभिषेक और पूजा अर्चना करके बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं। शिव भक्त बाबा को बेलपत्र धतूरा और पुष्प अर्पित कर रहे हैं।

पुजारी ने कही यह बात

 

इस संबंध में मंदिर के पुजारी ने कहा कि आज सावन का पहला सोमवार है इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं यहां पर सुबह 3:00 बजे से शिव भक्त कतार में पहुंच रहे हैं और बाबा का आशीर्वाद ले रहे हैं दूध दही घी से और शर्करा चढ़ाकर भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं।