शनिधाम गूढ़ा में चल रही भागवत में चौथे दिन भागवताचार्य ने सुनाई ये कथा,,भाव विभोर हुए लोग

On the fourth day of the ongoing Bhagwat in Shanidham Gudha, Bhagwatcharya narrated this story,

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today। शनिधाम गूढ़ा में चल रहे साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में चौथे दिन बालि वामन प्रसंग एवं श्रीकृष्ण जन्म कथा सुनाई गयी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनकर भक्त भाव विभोर हो गये।
गूढ़ा में स्थित शनिधाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन कथा व्यास वैष्णवी किशोरी जी ने बालि वामन की कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान के अवतार ने बालि से तीन पग भूमि मांगी थी और उन्होंने दो पग में ही आकाश व पाताल को नापकर बालि का अभिमान चूर कर दिया था। इसके बाद उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि जब कंस का अहंकार बढ़ गया और वह अच्छाई और बुराई का भेद भूल गया तब भगवान को मनुष्य रूप में पृथ्वी पर प्रकट होना पड़ा। श्रीकृष्ण का मथुरा की जेल में प्राकट्य होने के बाद वासुदेव ने रातों-रात उन्हें गोकुल में नंद बाबा के यहां पहुंचा दिया और उनके यहां जन्मी पुत्री को देवकी की गोद में दे दिया। उधर, गोकुल में जैसे ही सुबह सभी जागे तो नंदबाबा के यहां लाला का जन्म होने की बात पता चलते ही पूरा गोकुल जश्न मनाने लगा। सभी ब्रजवासी नाचते-झूमते हुए ‘नन्द घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की’ गाते हुए मस्त हो रहे थे। इस दौरान बीच-बीच में संगीतमय भजनों की प्रस्तुति से बैठे श्रोतागण झूम कर भक्तिभाव से नृत्य भी कर रहे थे। इस मौके पर पारीक्षित विमला देवी, महंत बृजेश तिवारी, सुनील महाराज, लल्ला सोनी, महेश ककरैया, विनोद गुप्ता, राकेश सेंगर, प्रमोद गुप्ता, अनुराग तिवारी, कृपाशंकर, उमेश ककरैया, अरविंद, अनुराग शर्मा, महेश कुमार आदि भक्त मौजूद रहे।

Leave a Comment