(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today । जालौन में सेठ वीरेंद्र कुमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर के अंतिम दिन साइबर सुरक्षा और बैंक नियमों के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।
एनएसएस शिविर के समापन पर महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल ने कहा कि इन सात दिनों में जो भी आपने सीखा है अपने जीवन में अपनाएं। लोगों को जागरूक करने के साथ ही स्वयं के लिए भी नियम बनाएं। इस दौरान लोगों को साइबर सुरक्षा की जानकारी देते हुए कहा गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से फोन पर बात न करें। यदि कोई आपकी पर्सनल डिटेल मांगता है तो कदापि न दें। अपने फोन पर आए किसी भी ओटीपी नंबर को किसी अन्य से शेयर न करें। ऐसा करने पर आपकी साइबर सुरक्षा में सेंध लग सकती है। अनजान लाटरी लगने या प्रलोभन देने वाली लिंक को ओपन न करें। बैंक के कस्टमर केयर का नंबर बैंक से या बैंक की अधिकृत साइट से ही ले।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवनीश दीक्षित ने छात्र छात्राओं के लिए बैंकों से दी जाने वाली सुविधाओं शिक्षा ऋण, छात्रवृति खातों आदि के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही बैंकिंग सुविधाओं के लेने में हो रही दिक्कत की शिकायत लोकपाल या रिजर्व बैंक को भेजकर समाधान कराने की भी बात कही। इस मौके पर डॉ. अवनीश दीक्षित, सुधा सिंह, अवधेश दीक्षित, डॉ. सचिन अवस्थी, नीरेंद्र नायक, नम्रता श्रीवास्तव, राजकुमार याज्ञिक आदि मौजूद रहे।





