
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक जूते की दुकान में भीषण आग लग गई । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कई दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर कंट्रोल पा लिया है। आग कैसे लगी है इनके कारणों की जांच शुरू हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार विकास नगर थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड पर स्थित महावीर इंटर कॉलेज के पास में आज दोपहर एक जूते की दुकान में भीषण आग लग गई अचानक हुई इस अग्निकांड की घटना से वहां हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर कंट्रोल पा लिया है ।
पुलिस ने जारी किया बयान
विकास नगर में लगी आग को दमकल कर्मियों द्वारा कंट्रोल किया गया.

पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल ने बयान जारी करते हुए कहा कि आज दिनांक 29.06.26 को समय 11:58 बजे विकास नगर में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर अग्निशमन केंद्र इंदिरानगर, हजरतगंज व बी0के0टी0 से अग्निशमन वाहन घटनास्थल हेतु प्रस्थान हुए। अग्निशमन केंद्र इंदिरानगर से समय 12:11 बजे घटनास्थल पर पहुंच कर अग्निशमन कार्य प्रारंभ किया गया। अन्य अग्निशमन केंद्रों से भी अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, आग बुझाई जा रही है। आग कंट्रोल में है।







