देश की संसद में एक बार फिर सुरक्षा में हुई चूक,,,शीतकालीन सत्र के दौरान गैलरी में कूदे दो लोग,,पीले धुंए से घुप हुई गैलरी

Once again there was a lapse in security in the country's Parliament, two people jumped into the gallery during the winter session, the gallery was shrouded in yellow smoke.

New delhi news। देश की संसद पर हुए हमले की आज बरसी वाले दिन एक बार फिर संसद भवन में हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज संसद भवन के शीतकालीन सत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब दो आरोपियों ने संसद भवन की गैलरी में कूद कर वहां स्मोक क्रैकर का इस्तेमाल किया। अचानक संसद में पीला धुआं दिखने से वहां हड़कंप मचने लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुरक्षा गार्ड्स ने दोनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में सांसदों का कहना है कि यह सुरक्षा में बड़ी चूक है। इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ने आज शाम 4:00 बजे सभी दलों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीटिंग बुलाई है।


मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार देश की संसद में इन दिनों शीतकालीन सत्र चल रहा है। आज शीतकालीन सत्र के दौरान दो युवक विजिटर पास लेकर संसद भवन में प्रवेश किए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शीतकालीन सत्र चलने के दौरान ही वही दोनों युवक संसद की गैलरी में कूद गए और उन्होंने स्मोक क्रैकर का इस्तेमाल भी किया । बताया जा रहा है कि अचानक हुए इस घटनाक्रम पर संसद में मौजूद सांसदों में हड़कंप मच गया । आनन फानन में मौके पर पहुंचे सुरक्षा गार्ड्स ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूंछतांछ करने में जुटी है।

Leave a Comment