रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली क्षेत्र के उरगांव रोड पर गांजा बेचने के लिए ले जा रहे व्यक्ति को चौकी पुलिस ने लगभग तीन किग्रा गांजा के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को सूचना मिली कि उरगांव रोड पर नहर के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने थैला लेकर जा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 3.100 किग्रा गांजा बरामद किया है। पूछतांछ करने पर उसने बताया कि वह गांजा बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।






