(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन नगर कोतवाली पुलिस ने कच्ची शराब के साथ युवक को पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली में तैनात एसआई रमेशचंद्र ने चुंगी नंबर चार से संदिग्ध अवस्था में जा रहे अशगर निवासी सींगपुरा को पकड़ा। जब उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोतल की तलाशी ली तो पुलिस ने उसमें 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रंजिश के चलते मारपीट,, जांच में जुटी पुलिस
जालौन। रंजिश के चलते शादी में आए व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने गाली, गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऊमरी निवासी बाबूलाल ने पुलिस को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी अमन, आकाश, राजदीप व प्रहलाद उनके रिश्तेदार हैं। किसी कारणवश वह पहले से ही उससे रंजिश मानते हैं। शनिवार की रात वह चुंगी नंबर चार के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इसकी खबर उन लोगों को लग गई और वह चारों वहीं आ धमके और उनके साथ गाली, गलौज करने लगे। जब उसने कहा कि शादी में झगड़ा न करो बाद में बैठकर बात कर लेना। इससे नाराज होकर उन्होंने लाठी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। शादी में अन्य लोग जब बीच बचाव करने के लिए आए तो वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।





